Explore

Search

March 16, 2026 11:11 pm


घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी : वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद, तलाश में जुटी पुलिस

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

धौलपुर। जिले के बसेड़ी के नयावास मोहल्ले से चोरों ने सोमवार सुबह घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी कर ली। बाइक चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। पीड़ित देवेंद्र पुत्र सूरजभान जाटव निवासी नयावास ने बताया कि रविवार रात को बाइक खड़ी करके घर में सोने चला गया। सुबह करीब 3 बजे चोर घर के बाहर खड़ी एक बाइक को चुरा ले गए। बाइक चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसमें एक चोर बाइक चोरी करता हुआ दिख रहा है। घटना को लेकर पीड़ित ने बसेड़ी पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने पुलिस को फुटेज रिपोर्ट के साथ दी है। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर