Explore

Search

July 5, 2025 10:48 pm


रेप करने वाले आरोपी को भेजा जेल : इवेंट कंपनी में मैनेजर ने शादी का झांसा देकर फंसाया था, वीडियो बनाकर दी थी धमकी

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

अलवर विवाहिता को शादी का झांसा देकर रेप करने और वीडियो बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता ने आरोपी पर उसके दोस्तों से अवैध संबंध बनाने का भी दबाव बनाने का आरोप लगाया था। आरोपी अलवर में इवेंट कंपनी में बतौर मैनेजर का काम करता है। पुलिस ने कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया है। अलवर के एनईबी थाने के हेड कॉन्स्टेबल अशोक कुमार ने बताया- दिल्ली निवासी विवाहिता को 5 साल पहले ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया था। इसके बाद वह अलवर आकर घर में झाड़ू पोछा कर अपना जीवन यापन कर रही थी। तब उसकी मुलाकात बिहार के जमालपुर दरभंगा निवासी 32 साल के इम्तियाज के साथ हुई थी। युवक ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए और वीडियो बनाया था। वीडियो का पता लगने पर महिला ने विरोध किया। इस पर युवक ने उसके दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया। ऐसा नहीं करने पर सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी। पीड़िता ने अपने पीहर में सूचना दी, जिसके बाद मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी इवेंट कंपनी में बतौर मैनेजर का काम करता है। 2009 से अलवर में पोस्टेड है।

 

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर