प्रतापगढ़। जिले में दो बाइकों की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। साथ ही दो लोग घायल हो गए। घायलों को प्रतापगढ़ जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। देवगढ़ थाने के जांच अधिकारी मनोहरलाल ने बताया-धरियावद थाना क्षेत्र के खूंता निवासी बदिया मीना ने मामला दर्ज कराया और बताया कि उसका बेटा राया मीणा अपने घर से देवक माता के दर्शनों के लिए निकला था, बाइक पर उसके साथ खूंता निवासी रामचंद्र भी था, देवाक माता से वापसी में लौटते समय खूँटगढ़ के निकट सामने से आ रहे गमेति निवासी बाइक चालक शांतिलाल मीणा ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी,टक्कर इतनी जोरदार थी की राया की मौके पर ही मौत हो गई और रामचंद्र घायल हो गया। हादसे में शांतिलाल भी घायल हो गया, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जिला चिकित्सालय की मॉर्च्युरी में पहुंचाया और घायलों को उपचार के लिए भर्ती करवाया, मृतक के पिता ने कानूनी कार्रवाई की मांग की है, फिलहाल पुलिस मामले के अनुसंधान में जुटी है।

लेटेस्ट न्यूज़
Math Tuition for Secondary 2 Students in Singapore: A Parent’s Ultimate Guide
March 9, 2026
11:16 pm
Math Support for JC1 Students: Equipping Your Child in an AI-Powered World
March 9, 2026
11:16 pm
Секреты бонусов казино cryptoboss casino официальный сайт, которые вы должны знать
March 9, 2026
11:13 pm
Open, Preview & Convert DGC Files Effortlessly
March 9, 2026
11:12 pm

प्रतापगढ़ में दो बाइकों की भिड़ंत, एक की मौत : हादसे में दो लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

