Explore

Search

September 1, 2025 11:31 pm


लेटेस्ट न्यूज़

करंट से मौत के मामले में परिजनों ने जताया संदेह : नहाते हुए झुलसा था; सोने के लिए डेयरी पर जाता था आसाराम

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

कोटा। शहर के बोरखेड़ा इलाके में डेयरी गोदाम पर एक युवक की मौत हो गई। शुरुआती तौर पर नहाते समय करंट लगने से मौत होना बताया गया। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। मृतक आसाराम गुर्जर (19) बूंदी जिले के तालेड़ा कस्बे लक्ष्मीपुरा के पास चांदया तालाब गांव का रहने वाला था।

डेयरी गोदाम में हुई थी मौत

ममेरे भाई आकाश गुर्जर ने बताया कि आसाराम कोटा में डेयरी पर काम करता था। डेढ़ दो महीने पहले ही बोरखेड़ा इलाके की एक डेयरी पर काम पर लगा था। वो दिन में डेयरी पर काम करता था। रात को डेयरी मालिक के किराए के गोदाम प्रताप नगर इलाके में सोने जाता था। रविवार रात को काम खत्म करके गोदाम पर सोने गया था। सुबह 8 बजे करीब गोदाम पर अचेत मिला। डेयरी काम करने वाला युवक गोदाम पहुंचा तब घटना का पता लगा। जिसके बाद उसे हॉस्पिटल लाया गया। डेयरी से गोदाम पर गए युवक ने करंट लगने से मौत होना बताया है। पर ये नहीं बताया कि करंट किस चीज से लगा व कैसे लगा। हमने निष्पक्ष जांच की मांग की है।

नहाते वक्त करंट लगा

डेयरी मालिक पवन शर्मा ने बताया कि आसाराम को रात को गोदाम पर छोड़कर आया था। गोदाम पर इवेंट के सामान भी रखे है। सुबह डेयरी पर काम करने वाला एक लड़का गोदाम पर गया तो वहां आसाराम अचेत मिला। उसने बनियान व पेंट पहने हुए थी। सूचना मिलने पर मौके गया। उसे ऑटो से निजी हॉस्पिटल लेकर आए। डॉक्टर ने चेक कर उसे एमबीएस हॉस्पिटल रेफर किया। एमबीएस में ड्यूटी डॉक्टर ने चेक कर उसे मृत घोषित किया। आसाराम के नहाते वक्त बिजली के बोर्ड से करंट लगा है। बोरखेड़ा थाना हेड कॉन्स्टेबल रामकिशन ने बताया कि घटना आज सुबह की है। युवक डेयरी पर काम करता था। गोदाम पर सोता था। परिजनों ने गोदाम पर करंट लगने से मौत होने की तहरीर दी है। शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण सामने आएंगे।

 

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर