करौली। जिले के कैलादेवी थाना पुलिस ने स्मैक की तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कैलादेवी थाना पुलिस आरोपी से स्मैक की खरीद फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस एक आरोपी को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। कैलादेवी थाना अधिकारी ताराचंद शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने मामचारी थाने के स्मैक तस्करी के मामले में एक आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार किया था। पूर्व में गिरफ्तार आरोपी लहरी मीणा ने ही आरोपी की जानकारी दी थी। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में सेमरदा गांव निवासी हेमराज उर्फ हेमू मीना से स्मैक खरीदना स्वीकार किया। पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी हेमराज उर्फ हेमू की तलाश शुरू की। इस दौरान सेमरदा गांव से आरोपी हेमराज उर्फ हेमू मीना (31) पुत्र पृथ्वी मीणा निवासी सेमरदा थाना मामचारी को डिटेन कर गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से स्मैक की खरीद फरोख्त को लेकर पूछताछ में जुटी है।

लेटेस्ट न्यूज़
Fast & Easy Means To Get Your Get together Rolling
February 20, 2026
1:15 am
Answers about Ford Crown Victoria
February 20, 2026
1:14 am
Understanding Procerin: A Comprehensive Guide for Men Facing Hair Loss
February 20, 2026
1:13 am
Fast Hit Slots – Attempt At no Cost Or Play For Real Cash
February 20, 2026
1:05 am

स्मैक तस्करी का आरोपी गिरफ्तार : पूर्व में अरेस्ट किए गए तस्कर को बेची थी, पूछताछ कर रही पुलिस
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

