Explore

Search

February 12, 2026 12:40 am


लेटेस्ट न्यूज़

पाली में पति-पत्नी से 2 लाख ठगे : निसंतान दंपती को बच्चा गोद देने के नाम पर बनाया शिकार

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

पाली। जिले में निसंतान दंपती को बच्चा गोद देने का झांसा देकर 2 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार दूदौड़ गांव की शांति पत्नी भुण्डाराम मेघवाल ने रिपोर्ट में बताया कि परिचित कौशल्या पत्नी भुरदास निवासी निम्बली (माण्डा) ने फरवरी में कहा कि उसकी परिचित शारदा निवासी पाचुंडा कलां बच्चे गोद लेने और देने का काम करती है। कौशल्या व शारदा ने एडवांस के तौर पर शारदा ने अपने यूपीआई नंबर पर 62 हजार 700 रुपए का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कराया, जबकि बाकी के 1 लाख 37 हजार रुपए नकद लिए। मई मेंमहिलाओं से संपर्क किया तो वे बच्चा गोद देने से टालमटोल करती रहीं। अक्टूबर में बच्चा गोद देने की बात कही तो दोनों ने इनकार कर दिया और न ही उनके रुपए लौटाए। मारवाड़ जंक्शन एसएचओ सरोज बैरवा ने बताया कि पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर जांच कर रहे हैं।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर