अजमेर। जिले के श्रीनगर में 23 वर्षीय युवती की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। पुत्री की अचानक हुई मौत के बाद से परिवार सदमे में है। देर रात तक ऑनलाइन जॉब करते वक्त युवती की तबीयत बिगड़ी थी। इसके बाद उसे परिवार के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार श्रीनगर स्थित सदर बाजार निवासी अनूप राठी के पुत्री कशिश(23) अजमेर में टूर एंड ट्रेवल्स में कार्य करती थी। देर रात तक भी ऑनलाइन कार्य कर रही थी। अचानक युवती की तबीयत बिगड़ गई। परिवार के लोग उसे जेएलएन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत के बाद से घर में परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

लेटेस्ट न्यूज़
Answers about Ford Crown Victoria
February 20, 2026
1:14 am
Understanding Procerin: A Comprehensive Guide for Men Facing Hair Loss
February 20, 2026
1:13 am
Fast Hit Slots – Attempt At no Cost Or Play For Real Cash
February 20, 2026
1:05 am
Comprehending Slot Benefit Provides: A Comprehensive Guide
February 20, 2026
12:59 am

अजमेर में हार्ट अटैक से युवती की मौत : देर रात काम करते वक्त बिगड़ी तबीयत, परिवार का रो-रो कर बुरा हाल
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

