सीकर। जिले की वाटिका कॉलोनी में आपसी विवाद के चलते 2 पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों के युवकों के बीच जमकर मारपीट हुई। मामला सीकर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र का है। जिला पुलिस अधीक्षक को दी रिपोर्ट में विजय वाटिका कॉलोनी, सीकर के लोगों ने बताया- कॉलोनी में महिला से मिलने के लिए एक शख्स आया हुआ था। लोगों ने उस युवक व महिला को कई बार समझाया लेकिन वह नहीं माने। आरोपी ने शराब पीकर महिला व बच्चों पर गाड़ी चढ़ाने का भी प्रयास किया था। जिसके कारण कॉलोनी के लोग आक्रोशित थे। इस बार रात को जब युवक महिला से मिलने के लिए आया तो लोगों ने उसे शराब पीकर आने के लिए मना कर दिया। जिसके बाद आरोपी कॉलोनी की महिलाओं से गाली-गलौज करने लगा और धमकी दी कि वह आधे घंटे में सभी को सबक सिखा देगा। जिसके बाद कॉलोनी में आए युवक ने बदमाशों को फोन कर बुलाया। बदमाशों ने आते ही महिलाओं को किडनैप करने की कोशिश की और उनके साथ मारपीट की। महिलाओं ने जब शोर मचाया तो आस-पास के लोग वहां आ गए। आरोपियों ने महिलाओं के साथ मारपीट भी की। जिसका वीडियो घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। आरोपियों के पास पिस्टल भी थे जो सीसीटीवी में दिखाई दे रहे हैं। आरोपी महिलाओं को जान से मारने की धमकी देकर गाड़ियां लेकर भाग गए। वहीं इस मामले में कॉलोनी की रहने वाली महिला ने भी उद्योग नगर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है कि उनके पड़ोस में रहने वाली महिला और उसका बेटा रास्ते में गाड़ी खड़ी कर देता है। रास्ते को रोककर बैठ जाते हैं। जब उन्हें कोई गालियां देता है तो उन्हें रोकने लगते हैं। महिला ने बताया कि उन्होंने अपने देवर को बुलाकर इस बारे में बताया तो वह लोग पड़ोसी महिला के बेटे से बैठकर बात कर रहे थे। इसी दौरान वहां पर पड़ोसी महिला आई,उसके साथ एक अन्य महिला भी मौजूद थी। उन्होंने देवर के साथ मारपीट करना शुरू किया। जब महिला ने बीच बचाव करना शुरू किया तो पड़ोसी महिला और उसका बेटा मारपीट करने लगे और मारपीट करके मोबाइल और सोने की चैन भी चैन ली। इस दौरान पड़ोसी महिला के बेटे ने मुकदमा दर्ज करवाने वाली महिला के साथ रेप करने की कोशिश की। इस दौरान पड़ोसी महिला भी गालियां दे रही थी। मुकदमा दर्ज करवाने वाली महिला का कहना है कि वह अकेली रहती है। और मारपीट करने वाले लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के परस्पर मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल मनमोहन सिंह कर रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़
Answers about Ford Crown Victoria
February 20, 2026
1:14 am
Understanding Procerin: A Comprehensive Guide for Men Facing Hair Loss
February 20, 2026
1:13 am
Fast Hit Slots – Attempt At no Cost Or Play For Real Cash
February 20, 2026
1:05 am
Comprehending Slot Benefit Provides: A Comprehensive Guide
February 20, 2026
12:59 am

रास्ते की बात को लेकर 2 पक्षों में विवाद : कॉलोनी के लोगों के बीच मारपीट, महिला से रेप की कोशिश कर जान से मारने की धमकी दी
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

