Explore

Search

October 15, 2025 12:51 am


लेटेस्ट न्यूज़

बिजौलिया में राजनैतिक भेंट चढ़ा तेजाजी चौक स्थित वर्षों पुराना सरकारी स्कूल, कांग्रेस सरकार में मिली 2 करोड़ 65 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति के बावजूद अभी तक भाजपा सरकार ने नहीं सुध, क्षेत्र के सैकड़ों अभिभावक प्राइवेट स्कूलों को मोटी फीस देने को हो रहे मजबूर

पेयजल-सिंचाई समस्याओं को लेकर कलेक्टर का आहोर दौरा : जवाई बांध की नहरों से सिंचाई व्यवस्था का जायजा लिया

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

जालोर। जिले में पेयजल संबंधित व्यवस्थाओं व समस्याओं के निस्तारण के लिए कलेक्टर ने आहोर क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों का दौरा किया। कलेक्टर डॉ. प्रदीप के. गवांडे ने शुक्रवार को ग्रामीणों से फीडबैक लिया। उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण और प्रेशर से सुचारु सप्लाई के निर्देश दिए। साथ ही जवाई बांध की नहरों से हो रही सिंचाई व्यवस्था का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिला कलक्टर शुक्रवार को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों के साथ आहोर इलाके के गोदन, सांकरणा, बादनवाड़ी, देवकी गांवों में पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से पेयजल आपूर्ति के संबंध में फीडबैक लिया। पेयजल आपूर्ति की समस्या के संबंध में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने अपनी बात रखी। अधिकारियों ने बताया कि नर्मदा नहर क्लोजर, वॉल्टेज तथा पाइपलाइन मरम्मत के चलते बीते दिनों क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति बाधित रही, जिसे जल्द सुचारु कर दिया जाएगा।

सिंचाई व्यवस्था का किया अवलोकन

जिला कलेक्टर ने रोड़ला ग्राम में जवाई बांध से नहर द्वारा हो रही सिंचाई का अवलोकन किया। नहर से आ रहे पानी की जानकारी ली। अधिकारियों को नहर के अंतिम छोर तक सिंचाई के लिए गेज मेंटेन करते हुए आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान आहोर उपखण्ड अधिकारी सांवरमल रैगर सहित पीएचईडी के अधिकारी, अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर