भरतपुर। जिले के उच्चैन थाना इलाके के एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। जिसमें कुछ लोग एक परिवार के लोगों पर लाठी डंडों से हमला करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक व्यक्ति गोली चलाते हुए भी दिखाई दे रहा है। यह घटना 14 नवंबर की है। इस घटना के बाद एक पक्ष ने कल उच्चैन थाने में FIR भी दर्ज करवा दी है। अनीता (26)निवासी गहलऊ थाना उच्चैन ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि घटना 14 नवंबर शाम 5 बजे की है। मेरे परिवार के लोग किशन सिंह, धर्म सिंह जंगल की तरफ जा रहे थे। तभी रास्ते में पहले से ही देवेन्द्र रजनीश, सूरजमल निवासी महलऊ हाथों में लाठी डंडे और पिस्टल लेकर बैठे हुए थे। जैसे ही रास्ते से किशन सिंह और धर्म सिंह निकले तो, देवेंद्र, रजनीश, सूरजमल ने मेरे परिवार के लोगों गालियां देने लगे। जब धर्म सिंह ने उन्हें गालियां देने से रोका इतने में देवेंद्र, रजनीश, सूरजमल और उसके परिवार वालों ने मेरे परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। इसी दौरान रजनीश ने किशन सिंह के ऊपर एक गोली भी चलाई। झगड़े की आवाज सुनकर अनीता पहले से मौके पर पहुंच चुकी थी। उसने किशन सिंह को धक्का मारकर बचा लिया। तभी देवेंद्र ने अनीता के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब परिवार के लोगों ने अनीता को बचाने की कोशिश की तो, सभी ने मेरे परिवार के लोगों पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने पूरे झगड़े का वीडियो बना लिया। वीडियो में रजनीश पिस्टल से फायर करता हुआ नजर आ रहा है। हमला करने वाले आपराधिक प्रवृति के लोग हैं। जो भी उनके खिलाफ बोलता है वह उनके साथ मारपीट करते हैं। उन्होंने हथियारों के बल पर गांव में भय व्याप्त कर रखा है। आये दिन वह गांव के किसी न किसी परिवार के लोगों से मारपीट करते रहते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़
Answers about Technology
March 3, 2026
1:43 pm
Person Who reads news on tv?
March 3, 2026
1:43 pm
Solutions About Regulation & Legal Points
March 3, 2026
1:38 pm
heic jpg 変換 382
March 3, 2026
1:35 pm

परिवार के तीन लोगों पर लाठी डंडों से हमला : व्यक्ति ने पिस्टल से दूसरे व्यक्ति पर चलाई गोली, गांव में दबदबा बनाए रखने के लिए की मारपीट
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

