Explore

Search

February 12, 2026 1:32 am


लेटेस्ट न्यूज़

महिला का पर्स छीन ले गए बाइकर्स : नगदी और मोबाइल सहित अन्य दस्तावेज थे, जांच में जुटी पुलिस

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

अजमेर। जिले के सिनेवर्ल्ड सिनेमा रोड पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला का पर्स छीन लिया और चम्पत हो गए। पीड़िता की शिकायत पर गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों को तलाशने के लिए आसपास के क्षेत्र में नाकाबंदी लगाई। लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं मिला है। पुलिस सूत्रों के अनुसार वारदात की शिकार मोती विहार कॉलोनी, अजमेर निवासी राजकुमारी वर्मा हुई है। वह देर शाम को सिनेवर्ल्ड सिनेमा रोड से पैदल जा रही थी। उसी दौरान अचानक बाइक सवार युवकों ने उसका लेडीज पर्स छीन लिया और मौके से बाइक तेज चलाकर भाग गए। पीड़िता ने शोर भी मचाया, कोई उसकी मदद के लिए आता तब तक बाइकर्स अंधेरे का फायदा उठाकर चम्पत हो गए।

बदमाशों का नहीं लगा सुराग

वर्मा ने बताया कि उसके पर्स में हजारों रुपए, मोबाइल फोन, आईडी संबंधी दस्तावेज व अन्य सामान रखा था। सूचना पर गंज थाना पुलिस का दल भी मौके पर पहुंच गया। जिन्होंने आसपास के क्षेत्र में बदमाशों की तलाश की। पुलिस अब घटना स्थल व उसके आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी के फुटेज को चैक कर रही है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर