Explore

Search

October 17, 2025 2:17 am


लेटेस्ट न्यूज़

बिजौलिया में राजनैतिक भेंट चढ़ा तेजाजी चौक स्थित वर्षों पुराना सरकारी स्कूल, कांग्रेस सरकार में मिली 2 करोड़ 65 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति के बावजूद अभी तक भाजपा सरकार ने नहीं सुध, क्षेत्र के सैकड़ों अभिभावक प्राइवेट स्कूलों को मोटी फीस देने को हो रहे मजबूर

खेत में मकान बनाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा : लाठी डंडो से हमला किया, 12 लोग घायल

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

झुंझुनूं। जिले के सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के उरीका गांव में शनिवार को एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे दोनों पक्षों के करीब 12 लोग घायल हो गए। घायलों का कस्बे के सरकारी अस्पताल में उपचार जारी है। सूचना मिलने पर सूरजगढ़ थाना पुलिस का जाब्ता मौके पर पहुंचा। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि एक परिवार के दो पक्षों में खेत की जमीन पर मकान बनाने को लेकर झगड़ा हुआ था। दोनों की पक्षों की ओर से 6-6 लोग घायल हुए है। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से रिपोर्ट नहीं दी गई है।

झगड़े में यह लोग हुए घायल

एक पक्ष से प्रकाश, दिनेश, अजय, शैतान सिंह, सुमन और सरजीत सिंह घायल हुए है। वही दूसरे पक्ष से बुधराम, किशोर सिंह, खदान सिंह, प्रदीप, नितेश और कांता घायल हो गए। फिलहाल सभी घायलों का सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर