झालावाड़। जिले के डग क्षेत्र के उदयपुर तिसाई गांव में अवैध बिजली कनेक्शन को लेकर कार्रवाई करने पहुंची विजिलेंस की टीम पर हमला कर जेईएन को घायल कर दिया। जेईएन ने भाग कर अपनी जान बचाई। जयपुर विद्युत वितरण निगम की टीम के जेईएन भूपेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ गांवों में अवैध ट्रांसफॉर्मर के खिलाफ कार्रवाई कर रहे थे। इस दौरान विजिलेंस टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में विद्युत विभाग के जेईएन भूपेंद्र कुमार घायल हो गए। उन्हें डग हॉस्पिटल में लेकर आए, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें झालावाड़ रेफर कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जेईएन की रिपोर्ट पर 2 आरोपियों सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह घटना अवैध बिजली कनेक्शन को लेकर विद्युत विभाग की कार्रवाई के दौरान हुई।

लेटेस्ट न्यूज़
Spinmama Casino Opinie i Bonusy w Polsce 2026
February 10, 2026
3:44 pm
Comprehensive Analysis to your Premier Casino Journey at Spin Mama
February 10, 2026
3:41 pm
AETX File Conversions: When To Use FileViewPro
February 10, 2026
3:39 pm
Open VVD Files Safely and Quickly
February 10, 2026
3:37 pm

डग में विजिलेंस टीम पर हुआ हमला, जेईएन घायल : भागकर बचाई जान, 2 आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

