जयपुर। जिले में बाइक सवार युवक के एक महिला से रेप करने का मामला सामने आया है। सुनसान जगह से जाते समय अकेला पाकर आरोपी ने रेप किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। बस्सी थाने में पीड़िता ने आरोपी बाइक सवार युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच एसआई प्रभुराम कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि भांकरोटा निवासी 27 साल की महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। 21 सितम्बर को बहन से मिलकर शाम करीब 4 बजे अपनी नानी के घर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में बैनाडा मोड़ बस्सी में बाइक सवार गणेश नाम का युवक मिला। उसके बाद पैदल नाले के पास से जाते समय आरोपी बाइक सवार ने सुनसान जगह देखकर उसको पकड़ लिया। छेड़छाड़ कर आरोपी ने जबरन उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। बस्सी थाने में पीड़िता ने कोर्ट के आदेश करवाकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

लेटेस्ट न्यूज़
Answers about Cars & Vehicles
March 3, 2026
9:56 am
Exploring Affordable Private Jet Flights: A Comprehensive Guide
March 3, 2026
9:50 am
กลยุทธ์เด็ดแทงบอล UFA ไม่มีขั้นต่ำ จากนักพนันมืออาชีพ 45545077 blog
March 3, 2026
9:36 am

जयपुर में बाइक सवार ने किया महिला से रेप : सुनसान जगह अकेला पाकर पकड़ा, विरोध करने पर मारने की दी धमकी
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

