सीकर। जिले की लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवती के ब्लाइंड मर्डर के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। युवती परिजनों को घर से बाजार जाने का कहकर निकली थी। जिसके बाद उसका शव मिला था। लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया- हरलाल पुत्र नाथूराम (62) निवासी लक्ष्मणगढ़ (सीकर) ने 10 नवंबर को पुलिस को रिपोर्ट में बताया कि उनकी बेटी मोटी (28) घर से बाजार जाने का कहकर निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। इसके बाद लड़की के पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई। लड़की के पिता ने रिपोर्ट में बताया था कि 2 नवंबर को घर के बाहर डेरे के पास बाइक सवार 3 लड़के बाइक लेकर आए थे और लड़की को जान से मारने की धमकी देकर गए। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस को लक्ष्मणगढ़ में लड़की का शव मिला। पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सैकड़ो सीसीटीवी फुटेज खंगाले और लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने लड़की की कॉल डिटेल खंगाली और आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर उन्हें डिटेन कर लिया। पकड़े गए मुख्य आरोपी की पहचान धारूराम (23) निवासी डीडवाना-कुचामन के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़
Our Favorite Microsoft Workplace Templates For Statements With Net Terms
March 13, 2026
11:03 pm
The Anatomy Of Rockingham Vape Store
March 13, 2026
11:03 pm
Making The Switch: Understanding Nicotine Ranges In Vapes And E-Liquids
March 13, 2026
11:01 pm
Can You Utilize A Blu Vape Charger For Njoy Vape Pen?
March 13, 2026
10:58 pm

युवती के ब्लाइंड मर्डर का मुख्य आरोपी गिरफ्तार : घर से बाजार जाने के कहकर निकली थी, गांव में मिला था शव
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

