भरतपुर। बिहारीजी मंदिर आने वाले दर्शनार्थियों पार्क का भी लुत्फ उठा सकेंगे। इसके लिए मंदिर परिसर में ढ़ाई करोड़ रुपए की लागत से मैत्री वन बनाया जाएगा। इससे दर्शनार्थियों के लिए पार्किंग और बैठने के स्थान का विस्तार होगा। साथ ही छोटी बैठकों के लिए भी इस स्थान का उपयोग किया जा सकेगा। पार्क का डिजाइन तय हो गया है। अब राज्य सरकार से बजट मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। बिहारीजी मंदिर में रोजाना सैकड़ों लोग दर्शनार्थ आते हैं। यहां आने वाले दर्शनार्थी सुकून के कुछ पल बिताना भी चाहते हैं। स्थान के अभाव में ऐसा नहीं कर पाते। ऐसे में मंदिर के ठीक पीछे और दांयीं ओर पार्क बनाया जाएगा। इसमें एंट्री प्लाजा पर पार्किंग की सुविधा भी होगी। जिससे मंदिर तक आने वाले ज्यादा दर्शनार्थियों के वाहन पार्क हो सकेंगे। बीच में बैठकी बनाई जाएगी। जहां लोग बैठ सकें और छोटे-मोटे मनोरंजनात्मक कार्यक्रम भी हो सके। पीछे बच्चों के खेलने के लिए अलग से जोन होगा। साथ ही एक्सरसाइजिंग जोन बनाया जाएगा। जिसमें सुबह घूमने आने वालों को कसरत करने की सुविधा भी मिल सके। पार्क में गुलमोहर, अमलतास, हिना, लैंटाना, जैसमिन के पेड़-पौधे लगाए जाएंगे। निर्माण सामग्री येलो सेंड स्टोन, रूबल स्टोन और रीसाइकल पाईप इत्यादि का उपयोग किया जाएगा। मैत्री पार्क के बनने के बाद यहां आने वाले श्रद्धालुओं और बच्चों का मनोरंजन हो सकेगा।

लेटेस्ट न्यूज़
Porn sites to be BLOCKED in France unless they can verify users’ age
March 12, 2026
11:51 pm
Мобильное приложение казино {сайт ева казино} на Андроид: максимальная мобильность игры
March 12, 2026
11:40 pm
Answers about Pop Music
March 12, 2026
11:37 pm
Where did you get information about your polytechnic exam center?
March 12, 2026
11:37 pm

ढाई करोड़ रुपए की लागत से बनेगा मैत्री पार्क : राज्य सरकार से बजट मिलते ही शुरू हो जाएगा निर्माण कार्य; बच्चों के लिए भी होगा प्ले जोन
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

