Explore

Search

January 16, 2026 5:20 am


धीरज गुर्जर ने प्रियंका गांधी से की मुलाकात : तस्वीर शेयर कर लिखा-आपकी उपस्थिति, देश की उम्मीद

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

जयपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और यूपी के सह प्रभारी धीरज गुर्जर ने मुलाकात की। उन्होंने प्रियंका गांधी से मुलाकात कर सांसद चुने जाने पर बधाई दी। दरअससल, केरल के वायनाड से चुनाव जीतकर प्रियंका गांधी गुरुवार को पहली बार लोकसभा पहुंचीं। शुक्रवार को धीरज गुर्जर ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान गुलदस्ता भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं भी दी। धीरज गुर्जर ने प्रियंका गांधी से मुलाकात की तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की। लिखा-शुभकामनाएं दीदी..।लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर में आपकी उपस्थिति, देश की उम्मीद, जननायक राहुल गांधी के जी के संविधान रक्षा के संकल्प को और मजबूती प्रदान करेगी।

गांधी परिवार के करीबी माने जाते हैं गुर्जर

दरअसल, धीरज गुर्जर गांधी परिवार के काफी करीबी माने जाते हैं। प्रियंका गांधी को वे अपनी बड़ी बहन मानते हैं। गुर्जर ने इस बार भी जहाजपुर विधानसभा से चुनाव लड़ा था लेकिन हार गए। हाल ही में वायनाड में हुए चुनाव में भी उन्होंने प्रियंका गांधी के समर्थन में प्रचार किया था।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर