धौलपुर। जिले में राजस्थान विद्युत संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। विद्युत निगम में बढ़ते निजीकरण के विरोध में विद्युत निगम के अभियंता, तकनीकी कर्मी और मंत्रालयिक कार्मिकों ने धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा है। सीएम के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर विद्युत कर्मियों ने सरकार से बिजली निगम में निजीकरण रोकने की मांग की है। कार्मिकों ने मांगों पर अमल नहीं करने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी है। विरोध प्रदर्शन करते हुए विद्युत निगम के कार्मिकों ने बताया कि विभिन्न कामों के नाम पर निगम में लगातार निजीकरण बढ़ता जा रहा है। निजीकरण का कार्मिक लंबे समय से विरोध करते आ रहे हैं। निगम में बढ़ते निजीकरण के कारण कार्मिकों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। निजीकरण के विरोध में शुक्रवार को विद्युत निगम कार्मिकों ने विरोध प्रदर्शन किया है। कार्मिकों ने निगम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद कार्मिक रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। विरोध प्रदर्शन कर कार्मिकों ने विभाग में बढ़ते निजीकरण को रोकने, विद्युत ग्रिड के संचालक को ठेके पर नहीं देने, प्रदेश की पांचों विद्युत वितरण निगम में कार्यरत कार्मिकों को ओपीएस की सुविधा का लाभ दिलाने सहित अन्य मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। कार्मिकों ने इस दौरान राज्य सरकार पर मांगों की लगातार अनदेखी के भी आरोप लगाए हैं। प्रदर्शन करते हुए विद्युत निगम के कार्मिकों ने ज्ञापन सौंप कर अति शीघ्र कार्मिकों की मांगों को पूरा करने की गुहार लगाई है। मांग पूरी नहीं होने पर कार्मिकों ने उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी है।

लेटेस्ट न्यूज़
New Step by Step Map For copy of birth certificate mass
March 4, 2026
9:57 am
เคล็ดลับ เล่นบอลสเต็ป กับยูฟ่าเบท ให้ได้กำไร 15105370 blog
March 4, 2026
9:56 am
The 2-Minute Rule for how to mass copy discord messages
March 4, 2026
9:52 am

बिजली के निजीकरण का विरोध : कार्मिकों ने रैली निकाल कर जताया विरोध, मांग नहीं मानने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

