बूंदी। जिले के हिंडोली क्षेत्र में खेत की मेड़बंदी को लेकर रिश्तेदारों में खूनी संघर्ष हो गया। एक दूसरे पर हुए हमले में एक महिला सहित आठ लोग घायल हुए हैं। इसमें एक पक्ष के 6 और दूसरे पक्ष के दो लोगों को चोट आई है। विवाद तब बढ़ गया, जब एक पक्ष खेत पर मेड़बंदी के लिए पत्थर के पिलर लगा रहा था। दोनों पक्षों ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। हिंडोली थाना क्षेत्र के रिशंदा में रिश्तेदार आपस में भिड़ गए। खेत की मेड़बंदी को लेकर हुए विवाद में जमकर लाठियां चली और पत्थरबाजी हुई। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों को चोट आई है। मारपीट की सूचना पर हिंडोली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पहले हिंडोली बाद में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। इस विवाद में एक महिला सहित आठ लोगों को चोट आई है। तीन लोगों की हालत गंभीर है। विवाद से पहले खेत की मेड़बंदी के लिए पत्थर के पिलर लगाने का काम चल रहा था। खेत की सीमा को लेकर विवाद बढ़ने लगा तो एक पक्ष ने लाठियों से हमला शुरू कर दिया और पत्थरबाजी होने लगी। इसके चलते एक पक्ष के नंदलाल पुत्र आशाराम, पप्पू लाल पुत्र आशाराम, आशाराम पुत्र जगन्नाथ, श्रवण लाल पुत्र जगन्नाथ, राजेश पुत्र श्रवण लाल सहित एक महिला पूजा बाई पत्नी राजेश प्रजापत के साथ दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी और अन्य हथियारों से मारपीट की है। इसके चलते इन सभी लोगों को गंभीर चोट आई है। वहीं दूसरे पक्ष के हेमराज पुत्र रोडुलाल और हरि सिंह पुत्र रामलाल को चोट आई है। मारपीट की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने खेत में घायल पड़े लोगों को पहले हिंडोली फिर बाद में जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़
Understanding Personal Loan Companies with No Credit Check
March 4, 2026
8:27 am
E-Cig Critiques 2026
March 4, 2026
8:25 am
Characteristics Of Popular Kinds Of Vape
March 4, 2026
8:21 am

खेत की मेड़बंदी को लेकर रिश्तेदारों में खूनी संघर्ष : एक महिला सहित आठ लोग घायल, लाठी और पत्थरों से एक दूसरे पर किया हमला
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

