Explore

Search

March 11, 2026 6:18 pm


जेएलएन हॉस्पिटल में​ मिलेगी मॉल-एयरपोर्ट जैसी सुविधा : ओपीडी में लगेंगे स्पीकर, चोरों से बचने के लिए किया जाएगा अलर्ट

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

अजमेर। अजमेर संभाग के सबसे बड़े जेएलएन अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं के लिए नए-नए नवाचार किए जा रहे हैं। जल्द ही अस्पताल की कैजुअल्टी में मॉल और एयरपोर्ट जैसे टॉयलेट की सुविधा मिलेगी। साथ ही अस्पताल के चारों तरफ पाम ट्री लगाए जाएंगे। अस्पताल में बढ़ती चोरी की वारदातों को देखते हुए ओपीडी में स्पीकर पर अलर्ट मैसेज भी दिए जाएगा। बुधवार को इसकी जानकारी जेएलएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अनिल सामरिया के द्वारा दी गई।

प्रिंसिपल डॉ. अनिल सामरिया ने बताया कि अस्पताल की ओपीडी में भीड़ का फायदा उठाकर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। इसके लिए ओपीडी में एक स्पीकर लगाया जाएगा। जिसमें लगातार एक अलर्ट मैसेज किया जाएगा। मैसेज में ओपीडी में भीड़ में अपने सामान का ख्याल रखने के लिए घोषणा की जाएगी।

सामरिया ने बताया कि अस्पताल के टॉयलेट पर विशेष ध्यान दिए जा रहा है। कैजुअल्टी ब्लॉक के अंदर एक नया टॉयलेट का निर्माण होगा। इसमें माल और एयरपोर्ट जैसे टॉयलेट की सुविधा मिलेगी। प्रिंसिपल ने अपील करते हुए यह भी कहा कि टॉयलेट में कोई कचरा नहीं फेक और साफ सुथरा टॉयलेट रखने की जिम्मेदारी को भी निभाया जाए।

प्रिंसिपल ने बताया कि इसके साथ ही अस्पताल में सुंदरता बढ़ाने के लिए चारों तरफ पाम ट्री भी लगाए जाएंगे। जिससे कि हॉस्पिटल ऑक्सीजन जोन बने और स्वच्छ रहे।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर