Explore

Search

September 1, 2025 9:45 pm


लेटेस्ट न्यूज़

महिला यात्री से रोडवेज बस कंडक्टर ने वसूला ज्यादा किराया : जालोर बस स्टैंड पर हुआ विवाद, सोशल मीडिया पर वीडियो आया सामने

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

जालोर। नाकोड़ा वाया जालोर से होते हुए उदयपुर तक जाने वाली रोडवेज बस के क्नेक्टर ने एक महिला यात्री सहित अन्य यात्रियों से टिकट से अधिक किराया वसूल करने पर जालोर बस स्टेण्ड पर बस क्नेक्टर व महिला यात्री सहित अन्य यात्रियों के साथ पैस अधिक लेने के नाम पर विवाद हो गया। जिसका एक विडियों सोशल मीडिया पर सामने आया है।

बता दे सोशल मीडिया पर एक विडियों वायरल हो रहा है। जिसमें उदयपुर डिपों की एक बस जो नाकोड़ा बस से 9.30 बजे रवाना होकर वाया जालोर पाली से होते हुए उदयपुर तक जाती है। जिसमें एक महिला यात्री से टिकट से अधिक किराया वसूल करने पर विवाद हो गया। विडियों में एक युवक व महिला बस कनेक्टर से बोल रहे कि आप ने टिकट से अधिक किराया कैसे लिया। वही थापण से बाली का किराया 180 रूपये है। लेकिन आपने दो सो रूपये लिए। यात्री युवक विडियों में बता रहा कि पूरे सफर के दौरान कनेक्टर के द्वारा कई यात्रियों से अधिक वसूली की गई।

विडियों में युवक बोल रहा कि महिला बालोतरा के थापन गांव से बैठी थी। जालोर तक आना था। वही थापन से जालोर तक 60 का किराया है। लेकिन कनेक्टर ने 200 रूपये ले लिए। जिसको लेकर बस स्टेण्ड में विवाद हो गया। और टिकट बिशनगढ से जालोर तक का 15 रूपये है। जिसका एक विडियों वायरल हो गया।

कनेक्टर पारस विश्नोई ने बताया कि बाडमेर के रमणीया से दो महिला व एक छोटा बच्चे को लेकर बैठी थी। जिसको पाली जिले के बाली तक जाना था। जिसका किराया 180 बना जिसका टिकट काट कर दिया। महिला ने 200 रूपये दिए जिसमें मेरे द्वारा महिला को खुले नही होने पर कुछ देर में सेंज कर देने का बोला था।

विडियों में बोलने वाला युवक भी बाडमेर के रमणीया गांव से बेटा था। लेकिन बस में भीड़ अधिक होने से में टिकट देना चूक गया। जिसके बाद गिनती करने पर एक सवारी अधिक मिली। तो बिशनगढ पहुंच पुन जांच की। तो इस युवक ने टिकट नही लिया। जिसके बाद रमणिया से जालोर तक 30 रूपये किराया बनता है। बिशनगढ से 2 टिकट 15-15 रूपये के काट कर दिए। जिससे नाराज युवक ने महिला को तैयार कर बस स्टेण्ड विवाद कर दिया।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर