जयपुर। प्रोफेसर सुमन यादव के निर्देशन में बना गाना ‘बूंदे गिरें’ विक्रम मोतीलाल क्रिएशन्स के बैनर तले यूट्यूब पर रिलीज किया गया। इस एलबम का लोकार्पण जी सारेगामा एवं ऐबीसीएलके फेम एवं राजस्थान के मशहूर गायक संजय रायजादा की ओर से किया गया। इस गाने को राजस्थान के तीन उभरते हुए कलाकार यशवर्धन सिंह यादव, गीत जैन एवं सिद्धांश यादव ने अपनी आवाज दी है।एलबम ‘बूंदे गिरें दिल करता है’ को सभी कलाकारों ने बड़ी ही तन्मयता एवं मस्ती के साथ प्रस्तुत किया है, जिसके साथ सभी श्रोता जुड़ सकेंगे । सुमन यादव के निर्देशन में बने इस एल्बम की धुन विक्रम यादव ने बनाई है। लेखन विक्रम यादव एवं अरेंजमेंट दीपक कुमार शर्मा का रहा है। इस अवसर पर मशहूर गायक गौरव जैन एवं सुप्रसिद्ध गायिका दीपशिखा जैन भी मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़
How a Real Estate Agent Helps Buyers Find the Good Property
March 5, 2026
8:25 pm
How a Video Production Firm Helps Brands Build a Strong Visual Identity
March 5, 2026
8:24 pm
Signs It’s Time to Call a Professional Stump Removal Service
March 5, 2026
8:24 pm

संजय रायजादा ने किया ‘बूंदे गिरें’ एलबम का लोकार्पण : तीन उभरते कलाकारों ने दी आवाज, सुमन यादव ने किया एलबम का निर्देशन
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

