Explore

Search

March 3, 2026 6:50 pm


सरकारी स्कूल में शिक्षकों की कमी, छात्राएं पहुंची कलेक्ट्रेट : गौडिजी स्कूल में 4 साल से खाली पड़े टीचर्स के पद, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

जालोर। शहर के गौडिजी स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में लंबे समय से शिक्षकों की कमी से नाराज छात्राओं ने आज जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने खाली पदों पर शिक्षक लगाने व वर्तमान में लगे शिक्षकों नही हटाने की मांग की।

शिक्षक राणेश कुमार ने बताया- स्कूल में 5 पद स्वीकृत है। लेकिन 2020 में स्कूल को कमोन्नत कर सीनियर स्कूल बना दिया गया। इसके बाद फिर 2022 में सीनियर सैकेंडरी स्कूल के रूप में कमोन्नत किया गया है। इस दौरान 5 अन्य शिक्षक, जिसमें 3 व्याख्याता व 2 सैकंड ग्रेड अध्यापकों की नियुक्ति की गई। लेकिन आज तक एक भी शिक्षक ने जॉइन नहीं किया। इसके कारण 5 पद खाली पड़े है। स्कूल में सभी विषयों के सिलेबस भी पूरा नहीं हो पा रहा है।

इससे नाराज स्कूल की छात्राएं सोमवार की सुबह स्कूल से रैली के रूप में जिला कलेक्ट्रेट पहुंची और तुरंत खाली पदों पर शिक्षक लगाने, वर्तमान में कार्यरत वरिष्ठ शिक्षकों को नहीं हटाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर डॉ प्रदीप के गवांडे को ज्ञापन सौंपा। मामले में प्रशासनिक अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर