भीलवाड़ा। आज महिला जागृति के क्षेत्र में नारी शक्ति के बढ़ते कदम जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन(मेवाड़ रीजन) संगिनी जे.एस.जी भीलवाड़ा मेन आगामी 19 जनवरी 2025को महिला अधिवेशन का आयोजन रखा गया है इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारीयां शुरू करदी गई है। इस सम्बंध में संगिनी जे.एस.जी की जिला अध्यक्षा पुष्पा गोखरू के निवास स्थान पर संस्था के पदाधिकारियों की बैठक में आगामी19जनवरी रविवार को होने वाले तृतिय महिला महाअधिवेशन की तैयारियों को लेकर विभिन्न कमेटियों का गठन कर जिम्मेदारियां दी गई। संस्था की और से आगामी 19 जनवरी को आयोजित किऐ जा रहे तृतिय महिला अधिवेशन में नारी शक्ति के बढ़ते क़दम, नारी शक्ति की पहचान,नारी आत्मसम्मान और उनकी आवाज में छुपी है एक नई पहचान जैसे प्रमुख बिन्दुओं पर व्यापक चर्चा की जाऐगी। संस्था की अध्यक्षा डॉ पुष्पा गोखरू ने तृतिय महिला महाअधिवेशन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन में भाग लेने वाली महिलाओं को जागरूक करने के लिए उन्हे नारी शक्ति के बढ़ते कदम से समाज में बड़ा परिवर्तन आ रहा है, नारी के सशक्तता से एक नई दिशा की ओर बढ़ रहा है। इन पर व्यापक चर्चा की जाऐगी। उन्होने सम्मेलन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि एक दिवसीय सम्मेलन में भीलवाड़ा जिले की करीब एक हजार अधिक महिलाऐ भाग लेगी इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई है। उन्होने बताया कि सम्मेलन के माध्यम से नारी शक्ति को सलाम करें,उनकी शक्ति को पहचानें और सम्मान करें। सब साथ मिलकर, एक समृद्ध और सशक्त समाज बनाएं जाने के क्षेत्र में समाज को एक संदेश देना चाहत है। सम्मेलन की तैयारियों के संदर्भ में बुलाई गई बैठक में संगिनी की सचिव सीमा नाहर,मनिषा खचांची, सुरूची जैन,अल्का दोसी, अंजना ओरडिया, खुशबू खटोड़ दीपा सिसोदिया, शिल्पा बापना,मुधु मेड़तवाल, शकुंतला सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थें।

लेटेस्ट न्यूज़
Understanding Betting Odds: A Comprehensive Guide
February 12, 2026
11:11 am
Waarom spinmama app tegenwoordig de beste ervaring biedt voor spelers
February 12, 2026
11:05 am
That Growth with Success concerning bigbass: A Expert Review to Winning on bigbass casino
February 12, 2026
11:04 am
Darkmarket 2026
February 12, 2026
10:47 am

संगिनी के तृतीय महिला अधिवेशन की तैयारियां शुरू , सम्मेलन में एक हजार से अधिक महिलाऐं लेगी भाग
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

