पाली। जिले में नहर में एक 22 साल की महिला की बॉडी मिली। जिसे बाहर निकलवा कर पुलिस ने तखतगढ़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया। शिनाख्त होने पर पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। तखतगढ़ थाने के हेड कांस्टेबल पदमाराम ने बताया कि तखतगढ़ थाना क्षेत्र के राजपुरा के निकट गोगरा नहर में गुरुवार को महिला की बॉडी पड़ी होने की सूचना पर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतका की बॉडी निकलवार कर हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाई। मृतका की शिनाख्त सिरोही जिले के बड़गांव (शिवगंज) निवासी 22 साल की मनीषा पत्नी गणेशराम के रूप में हुई। इस पर उनके परिजनों को सूचना दी। जिन्होंने शिनाख्त की। उन्होंने बताया कि मृतका 7 दिसम्बर को बिना बताए घर से निकल गई थी। जिसकी गुमशुदगी शिवगंज थाने में दर्ज करवाई थी। संभवत नहर में गिरने से महिला की मौत हो गई। परिजनों ने किसी तरह की आशंका नहीं जताई।

लेटेस्ट न्यूज़
Vapour Choice Edmonton >Vape Shop And Online Store
March 3, 2026
7:17 am
กลยุทธ์การแทงบอลสเต็ปใน UFA777 ให้ชนะง่าย 43232753 blog
March 3, 2026
7:15 am
วางกลยุทธ์การแทงบอลออนไลน์ UFA อย่างชาญฉลาดแบบไม่มีขั้นต่ำ 59707689 blog
March 3, 2026
7:13 am
วิธีแทงบอลออนไลน์ ยูฟ่า ไม่กำหนดขั้นต่ำ เหมาะสำหรับผู้มีงบจำกัด 67779800 blog
March 3, 2026
7:12 am

पाली में नहर में मिली विवाहिता की बॉडी : डूबने से मौत, घर से बिना बताए निकली थी, पुलिस जुटी जांच में
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

