Explore

Search

December 11, 2025 10:50 pm


सड़क हादसे के बाद घर जाकर सो गया युवक : अंदरूनी चोट के कारण सुबह बिगड़ी तबीयत; पाली से जोधपुर रेफर

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

पाली। जिले में पैदल घर जा रहे युवक को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोट लगी। उसे पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार पाली जिले के देवजी पाबूजी (रानी) निवासी 40 साल का हीरालाल पुत्र छोगाराम मेघवाल शुक्रवार देर शाम को पैदल घर आ रहा था। इस दौरान घर से कुछ दूरी पर अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।

जिससे उसके सिर, हाथ-पैर में भी चोटें आई। नशे में होने के कारण घर जाकर युवक सो गया। शनिवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे।

हालत गंभीर होने के चलते जांच के बाद उसे जोधपुर रेफर किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में घायल के परिजन बांगड़ हॉस्पिटल में मौजूद रहे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर