Explore

Search

January 19, 2025 2:52 am


लेटेस्ट न्यूज़

डीग में दो पक्ष भिड़े, पथराव और फायरिंग की : 20 घायल, 15 के गोली लगी, पार्टी के बाद हुआ विवाद; गांव में पुलिस फोर्स तैनात

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

भरतपुर। डीग में रविवार को दो पक्ष आपस में भिड़ गए। एक-दूसरे पर जमकर पथराव और फायरिंग की। इसमें 20 लोग घायल हुए हैं। घायलों में 15 लोगों को छर्रे लगे हैं, जिन्हें भरतपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना डीग के खोह थाना इलाके के गांव गढ़ी मेवात की है।

घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में एक-दूसरे पर पथराव करते नजर आ रहे हैं। साथ ही गोली चलने की आवाज सुनाई दी।

खोह थाना प्रभारी विशंभर सिंह ने बताया- सिरदा और चतरू दो पक्ष है। दोनों पक्षों के लोगों ने शनिवार रात शराब पार्टी की थी। इस दौरान कहासुनी और मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के युवकों ने अपने घर जाकर इसके बारे में बताया। इसके बाद दोनों पक्ष सड़क पर आ गए। जिसके बाद मारपीट, पथराव और फायरिंग की घटना हुई है।

बेटे की शादी का कार्ड लेने जा रहे व्यक्ति के 11 छर्रे लगे

चतरू पक्ष के मोहम्मद नासिर ने बताया -सुबह मैं दूध लेने गया था। दूध लेकर जब मैं घर आ रहा था तो सिरदा पक्ष के आसिफ ने मेरे ऊपर डंडे से हमला कर दिया। उसके बाद आसिफ के परिजन हमारे घर आए। आते ही उन्होंने पथराव करना शुरू कर दिया। हमारे पक्ष के करीब 15 लोगों के छर्रे लगे हैं। उनके करीब 100 लोगों ने हमला किया।

वहीं, रिशाल निवासी टोडा ने बताया कि गढ़ी गांव में झगड़ा हो रहा था। मैं वहां से निकल रहा था। तभी मेरे पैर में गोली लग गई। मैं अपने लड़के की शादी के कार्ड लेने सीकरी जा रहा था। मेरे पैर में 11 छर्रे लगे हैं।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर