Explore

Search

January 16, 2026 8:55 am


जयपुर-आगरा हाईवे पर हादसा, 2 की मौत : सिकंदरा इलाके में बेकाबू होकर पलटी कार, दो लोग गंभीर घायल

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

दौसा। जिले के सिकंदरा इलाके में रविवार देर रात एक कार बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में कार सवार 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर सिकंदरा-गिरधरपुरा पत्थर मंडी के पास हुआ।

सूचना पर पहुंची सिकंदरा थाना पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां से घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। मृतकों के शव मॉर्च्युरी में रखवाए गए हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हैं।

पुलिस ने बताया कि गिरधपुरा पत्थर मंडी के पास देर रात एक्सीडेंट की सूचना पर पहुंचे तो करौली नंबर की एक कार क्षतिग्रस्त हालत में मिली। जिसमें सवार दो लोग बुरी तरह फंसे हुए थे, जिन्हें बमुश्किल से बाहर निकालकर कार सवार चार लोगों को अस्पताल पहुंचाया।

घायलों का इलाज चल रहा है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हुई है, ऐसे में पहचान होने के बाद पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सुपुर्द किए जाएंगे।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर