Explore

Search

October 15, 2025 8:15 pm


लेटेस्ट न्यूज़

बिजौलिया में राजनैतिक भेंट चढ़ा तेजाजी चौक स्थित वर्षों पुराना सरकारी स्कूल, कांग्रेस सरकार में मिली 2 करोड़ 65 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति के बावजूद अभी तक भाजपा सरकार ने नहीं सुध, क्षेत्र के सैकड़ों अभिभावक प्राइवेट स्कूलों को मोटी फीस देने को हो रहे मजबूर

जैन सोशल ग्रुप कैपिटल जयपुर के चुनाव संपन्न : राज कुमार काला अध्यक्ष और प्रमोद जैन सचिव निर्वाचित हुए

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

जयपुर। समाजसेवा के क्षेत्र में कार्यरत जैन सोश्यल ग्रुप कैपिटल जयपुर के सत्र 2025-27 के चुनाव आदर्श नगर स्थित राजस्थान जैन सभा के कार्यालय में आयोजित किया गया। चुनाव अधिकारी अमर चंद जैन, संस्थापक अध्यक्ष सुभाष चंद जैन, पूर्व अध्यक्ष सुधीर गंगवाल के सानिध्य में यह चुनाव सम्पन्न हुए। सत्र 25-27 के लिए निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन किया गया जिसमें अध्यक्ष राजकुमार-संतोष काला,उपाध्यक्ष विनय-स्नेह सोगानी, सचिव प्रमोद- सुनीता जैन, संयुक्त सचिव ,सुधीर – अल्का गोधा, कोषाध्यक्ष,राकेश- शर्मिला पापडीवाल को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में वीरेंद्र-सुनीता काला, शांति-बीना पाटनी, लोकेश-निधि पांड्या, महेश- कृतिका सोगानी, राजेंद्र मेनका पांड्या, विनोद-सुधा जैन, विमल-रेखा जैन,डॉ. मनीष-अनीता जैन निर्विरोध निर्वाचित हुए। कार्यकारिणी सभा में ग्रुप संस्थापक अध्यक्ष सुभाष-शकुंतला जैन (पांड्या) का राजस्थान जैन सभा के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने पर स्वागत किया गया।

अंत में ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष सुधीर गंगवाल ने चुनाव अधिकारी अमर जैन द्वारा सफल चुनाव संपन्न कराने पर माल्यार्पण कर धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। नव-निर्वाचित अध्यक्ष द्वारा अपने प्रथम उद्बोधन सत्र 25-27 के लिए अपने विचार रखें एवं सभी सदस्यों को साथ लेकर अधिक से अधिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को संचालित कर ग्रुप को नई ऊंचाई प्रदान करने का आह्वान किया। सचिव प्रमोद सुनीता ने सभी का आभार व्यक्त कर अल्पाहार के लिए आमंत्रित किया।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर