Explore

Search

July 6, 2025 4:59 pm


डिस्कॉम केशियर ने किया एक करोड़ से ज्यादा का गबन : धोखाधड़ी कर हड़पी सरकारी राशि, मावली के एईएन ने कराया मामला दर्ज

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

अजमेर। अजमेर डिस्कॉम के उदयपुर जिले के मावली कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी के द्वारा एक करोड़ 14 लाख 82 हजार के गबन का मामला सामने आया है। आरोपी के खिलाफ सहायक अभियंता ने मावली थाने में मामला दर्ज कराया है।

सहायक अभियंता बिजेन्द्र गहलोत की ओर से दर्ज कराए गए मामले में बताया कि विभाग के लेखाधिकारी एवं सहायक लेखाधकारी व टीम की ओर से मुख्य रोकडिया के पद पर कार्यरत धरमवीर चोधरी (CA-I) पुत्र नारायण लाल चौधरी निवासी गायत्री नगर मावली के कार्य की जांच की। इसमें दुरुपयोग की गई अनुमानित राशि लगभग एक करोड़ चोदह लाख बयासी हजार रुपए मिली।

निगम की इतनी बड़ी राजस्व राशि बिना निगम की जानकारी के धरमवीर चौधरी द्वारा गबन कर दिए जाने से विभाग को भारी आर्थिक नुकसान हुआ हैं। कर्मचारी धरमवीर चोधरी द्वारा राशी के गबन करने के लिए तथा विभाग के साथ धोखाधड़ी करने के लिए केश बुक में राशि जमा होने की फर्जी इन्द्राज कर दस्तावेजों की कूटरचना की हैं। साथ ही निगम काउंटर पर संग्रहित होने वाली रोकड राशि को भी निगम के बैंक खाते में जमा नहीं करवाया है।

निगम के कर्मचारी धरमवीर चोधरी मुख्य रोकडिया द्वारा विभाग के गबन की गई राशि का पता 19 दिसम्बर 2024 को चला। जिस पर प्रारम्भिक जाँच कर परिवाद दर्ज करवाया गया। अत: धरमवीर चोधरी से वसूल कर निगम को दिलाइ जाए।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर