Explore

Search

February 15, 2026 10:08 pm


6 गांव झुंझुनूं नगरपरिषद में शामिल : स्वायत्त शासन विभाग ने आदेश जारी किए, वार्डों की बदलेगी तस्वीर

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

झुंझुनूं। नगर निकाय चुनाव से पहले नगर निकाय, नगर परिषद और नगर पालिका के परिसीमन का काम शुरू हो गया है। 6 गांव को झुंझुनूं नगरपरिषद की पेराफेरी में सम्मलित किया गया है। इस संबंध में स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक एवं विशिष्ट सचिव कुमार पाल गौतम ने शुक्रवार को आदेश जारी किए है। जिसमें झुंझुनूं शहर से सटे ग्राम सीतसर, खंगा का बास, वारिसपुरा, दीपलवास, भूरीवास और बाडलवास का परिसीमन करते हुए झुंझुनूं नगरपरिषद में शामिल किया गया है।

इन गांव की कुल जनसंख्या 4013 है। फिलहाल झुंझुनूं नगरपरिषद में 60 वार्ड है। वार्डों की संख्या नहीं बढ़ाई जाएगी। इन गांवां को इन वार्डो में ही सम्मलिति किया जएगा। इन गांव को नगर परिषद में सम्मिलित करने से वार्डो की पूरी तरह से तस्वीर बदल जाएगी। गौरतलब है कि नगर निकाय चुनाव से पहले सरकार परिसीमन कर रही है। जिस निकाय क्षेत्र की जनसंख्या 15 हजार से कम है, वहां 20 वार्ड बनाए जाएंगे। इसी तरह जिन निकायों में 15 से 25 हजार तक की जनसंख्या है, वहां 25 वार्ड बनाए जाएंगे, जबकि 25 हजार से ज्यादा और 40 हजार तक की आबादी वाली निकायों में 35 वार्ड होंगे।

इसी तरह 40 से 60 हजार तक की जनसंख्या वाली निकायों में 40 वार्ड, 60 से 80 हजार तक की जनसंख्या वाली निकायों में 45 वार्ड, 80 हजार से एक लाख जनसंख्या वाली निकायों में 55 वार्ड बनाए जाएंगे। एक से दो लाख तक की जनसंख्या वाली निकायों में 60 वार्ड, 2 से 3.50 लाख तक की जनसंख्या वाली निकायों में 65 वार्ड, 3.50 से 5 लाख तक की जनसंख्या वाली निकायों में 70 वार्ड बनाए जाएंगे।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर