Explore

Search

February 5, 2025 2:06 pm


लेटेस्ट न्यूज़

गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग, वामदल कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन : अमर्यादित टिप्पणी व चुनाव नियम में एकतरफा बदलाव के खिलाफ दर्ज कराया विरोध

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

हनुमानगढ़ केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के बारे में कथित अशोभनीय टिप्पणी करने और एक देश एक चुनाव तथा चुनाव नियम में किए गए एकतरफा बदलाव के खिलाफ वामदलों के कार्यकर्ताओं की ओर से सोमवार को जंक्शन में धानमंडी के नजदीक स्थित अम्बेडकर चौक पर धरना देकर प्रदर्शन किया गया।

कार्यकर्ताओं ने अमित शाह से गृह मंत्री पद से इस्तीफा देने व एक देश एक चुनाव तथा चुनाव नियम में किए गए एकतरफा बदलाव को वापस लेने की मांग की। धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम प्रदेशव्यापी आह्वान पर किया गया। इस मौके पर हुई सभा को संबोधित करते हुए माकपा नेता रघुवीर वर्मा ने कहा कि बाबा साहेब ने देश के संविधान की रचना की, जो हमारे लोकतंत्र की नींव है। ऐसे व्यक्ति के अपमान को देश कतई सहन नहीं करेगा।

उन्होंने कहा कि एक देश एक चुनाव के नाम पर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। यह दुर्भाग्य है कि केन्द्र सरकार किसानों की एमएसपी की मांग को नहीं सुन रही। न ही किसानों की कर्जमाफी हो रही है। इसके विरोध में पंजाब बंद है। सरकार हठधर्मिता अपनाए हुए है, लेकिन जनता इसे ज्यादा दिन सहन नहीं करेगी। धीरे-धीरे यह आंदोलन पूरे देश का आंदोलन बनेगा।

सीपीआईएम के तहसील सचिव बसंतसिंह ने कहा कि भाजपा सरकार जिस संविधान के आधार पर सत्ता में बैठी है। उसी संविधान के आधार पर देश की सत्ता को चला रही है। आज उसी संविधान को बदलने का प्रयास किया जा रहा है। उसी संविधान के खिलाफ प्रचार किया जा रहा है। दुनिया के सबसे बड़ा प्रजातंत्र देश भारत के संविधान निर्माता के खिलाफ बोला जा रहा है। इसी के विरोध में यह प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि वामपंथी ताकतें संविधान को किसी भी कीमत पर बदलने नहीं देंगी। इसके खिलाफ सड़कों पर उतरकर लगातार संघर्ष किया जाएगा। इस मौके पर आत्मासिंह, वेदप्रकाश, रामकुमार, बीएस पेंटर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर