Explore

Search

February 5, 2025 11:27 am


लेटेस्ट न्यूज़

CRPF ने जेएलएन हॉस्पिटल में 100 कंबल डोनेट किए : इमरजेंसी व वार्डो में भर्ती मरीजों को होंगे वितरित, ठंड से मिलेगी राहत

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

अजमेर। सीआरपीएफ ग्रुप 1 की ओर से नव वर्ष के मौके पर बुधवार को जेएलएन हॉस्पिटल में 100 कंबल डोनेट किए गए। अस्पताल की इमरजेंसी और वार्डों में भर्ती मरीजों को यह कंबल वितरित होंगे। जिस की बढ़ती ठंड में भर्ती मरीजों को राहत मिल सके। इस मौके पर सीआरपीएफ डीआईजी संजय यादव, प्रिंसिपल डॉक्टर अनिल सामरिया और अधीक्षक डॉक्टर अरविंद खरे मौजूद रहे।

सीआरपीएफ डीआईजी संजय यादव ने बताया कि नव वर्ष के मौके पर सीआरपीएफ ग्रुप 1 के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पॉजिटिव सोच के साथ कुछ नया करने का सोचा था। इसी उद्देश्य को देखते हुए 100 ब्लांकेट्स आज जेएलएन अस्पताल में डोनेट किए हैं। जिससे कि इस ठंड में अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों को ब्लांकेट्स से राहत मिल सके।

मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर अनिल सामरिया ने बताया कि सीआरपीएफ की ओर से हर साल कुछ ना कुछ नए नवाचार किए जाते हैं।

इसी के तहत सीआरपीएफ की ओर से ब्लांकेट्स डोनेट किए गए हैं। यह ब्लांकेट्स इमरजेंसी और वार्ड में भर्ती मरीजों को दिए जाएंगे। जिससे कि इस ठंड में सभी को राहत मिलेंगी।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर