Explore

Search

February 15, 2026 10:15 pm


नये साल पर रिकॉर्ड तोड़ श्रद्धालु पहुंचे गणेश मंदिर : लंबी कतारों के बाद भी दर्शनों के लिए दिखा उत्साह; लगानी पड़ी पांच-पांच कतारे

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

जयपुर। नए साल पर राजस्थान के मंदिरों में भीड़ उमड़ रही है। सीकर के खाटूश्यामजी, जीण माता मंदिर, चूरू के सालासर बालाजी, दौसा के मेहंदीपुर बालाजी, जयपुर के गोविंददेव जी, मोती डूंगरी स्थित गणेश जी आदि मंदिरों में दर्शन के लिए भक्त लाइन में लगे नजर आए। लोग एक-दूसरे को बधाइयां दे रहे हैं। इससे पहले 31 दिसंबर की रात जमकर आतिशबाजी हुई और रंगारंग कार्यक्रम भी हुए। देर रात तक लोग जश्न में डूबे रहे।

नए साल के पहले दिन बुधवार का संयोग होने से लोग अपने दिन की शुरुआत प्रथम पूज्य के दर्शन से ही किया। आज मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने पिछले कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसी को ध्यान में रखते हुए गणपति के मंदिरों में विशेष इंतजाम किए गए। मुख्य आयोजन मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में हुआ। यहां गणेशजी को नये साल के पहले दिन बुधवार को स्वर्ण मंडित मुकुट धारण करवाया, वहीं भगवान गणेश जाईबंगला पोशाक व कोट पहने नजर आएं। यही नहीं लंबोदर के छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग भी अर्पित किया गया। नये साल के पहले दिन रहेंगे गणेश जी के पट, लोग दिनभर दर्शन कर सकेंगे। दर्शनार्थियों की संख्या को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने बुधवार को दर्शनों के लिए विशेष व्यवस्था की है। महिलाओं व बच्चों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मुख्य सड़क पर पांच प्रवेश लाइन बनाई गई है, जहां बैरिकेड्स लगाए गए हैं।

छप्पन भोग की झांकी सजाई

महंत कैलाश शर्मा ने बताया कि बुधवार को सुबह 5 बजे मंगला आरती हुई, जिससे पूर्व पंचामृत अभिषेक किया। भगवान को नवीन पोशाक धारण करवाई और सुबह 10:30 बजे श्रृंगार आती हुई। दोपहर बाद 1:30 बजे भोग आरती के दौरान छप्पन भोग की झांकी सजाई गई। भगवान गणेश को फूल में विराजमान किया गया। रात को 10:30 बजे शयन आरती तक लोग गणेश जी के दर्शन कर सकेंगे। नववर्ष की पूर्व संध्या पर मंगलवार को भी मंदिर में दर्शनार्थियों की भीड़ रही। लोग सुबह मंगला झांकी से पहले ही दर्शन करने मंदिर जा पहुंचे और रात होते-होते तो कतारें देखने को मिलीं।

गढ़ गणेश और नह गणेश मंदिर में भी उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

गढ़ गणेश मंदिर में भी देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने है। साथ ही ब्रह्मपुरी स्थि मंदिर में बुधवार को सजाई जाएगी और भक्तों को बांधे जाएंगे। इसी तरह चांदोल बाहर परकोटा गणेश जी और बाजार स्थित श्वेत सिद्धिविना के नववर्ष पर उत्सव मनाया जाए अंबाबाड़ी स्थित संकट हनुमान को विशेष रूप से सजाया गया। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर बालाजी के को गरम नवीन पोशाक धारण कराई गई।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर