Explore

Search

February 11, 2026 5:47 pm


लेटेस्ट न्यूज़

ब्रह्माकुमारी सेंटर पर मनाया नव वर्ष : श्रद्धालुओं को दी नए साल की शुभकामनाएं, समाज हित में कार्य करने का दिलाया संकल्प

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

करौली। जिले के ब्रह्मकुमारी प्रजापति केंद्र पर बड़े ही उमंग और उल्लास के साथ नव वर्ष मनाया गया। इस दौरान ब्रह्माकुमारी सेंटर संचालिका कविता दीदी ने सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी और सभी को नव वर्ष के निमित्त संकल्प करवाया।

कविता दीदी ने श्रद्धालुओं से कहा कि हमें हमारे अंदर के जो भी पुराने संस्कार हैं, ईर्ष्या, द्वेष, नफरत को जला देना है और समाप्त करना है। साथ ही नए वर्ष में नए विचारों नए संकल्पों को शुद्ध भावनाओं के साथ नवनिर्माण करना है। तभी हमारा नव वर्ष मनाना सार्थक होगा। नव वर्ष में स्वयं का परिवर्तन करना है। जब हम स्वयं परिवर्तित होंगे, तभी हम विश्व में परिवर्तन ला सकते हैं।

इस दौरान श्रद्धालुओं को मेडिटेशन कराया गया। मेडिटेशन के दौरान सबने संकल्प लिया। उन्होंने सभी से अपने अंदर व्याप्त बुराइयों को त्यागने और अच्छे विचारों को जीवन में धारण करने का संकल्प दिलाया। नए वर्ष पर सभी को समाज हित में भाईचारे के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। अंत में नव वर्ष का केक काट कर जश्न मनाया।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर