Explore

Search

January 19, 2025 1:30 am


लेटेस्ट न्यूज़

भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फूले की जयंती हर्षोल्लास से मनाई

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

महिलाओं को सावित्री बाई फूले से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए: माली

गुरला :- भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फूले की 194वीं जयंती फूले सेवा संस्थान एवं राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा के तत्वावधान में महात्मा ज्योतिबा फूले मूर्ति परिसर में सावित्री बाई फूले के चित्र के समक्ष पुष्पाजंली अर्पित कर प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई गई।

भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फूले की जयंती के अवसर पर पुष्पाजंली कार्यक्रम के तत्पश्चात् ‘‘आज के दौर में कितनी प्रासंगिक है सावित्री बाई फूले’’, पर व्याख्यान माला भी आयोजित की गई। इस अवसर पर फूले सेवा संस्थान के अध्यक्ष गोपाल लाल माली ने सावित्री बाई फूले द्वारा किये गये कार्याें की महत्ता बताते हुए कहा कि सावित्रीबाई फुले ऐसी महिला थी जिन्होंने समाज द्वारा लड़कियों की शिक्षा के विरोध के बावजूद उन्हें शिक्षित करने का प्रण लिया। इन्होंने स्त्री शिक्षा के लिए न केवल संधर्ष किया बल्कि पहली बार बालिकाओं के लिए बालिका विद्यालय की भी स्थापना की। सभी महिलाओं को उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिये। संगोष्ठी में वक्ताओं द्वारा सावित्री बाई फूले जयंती अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की सरकार से मांग की।

समारोह में राज. प्रदेश माली महासभा के जिला अध्यक्ष भैरूलाल माली, माली सैनी महासभा के प्रदेश सचिव हरनारायण माली, सैनी कर्मचारी संस्था के अध्यक्ष तोताराम माली, सचिव कन्हैयालाल बुलिवाल, फूले सेवा संस्थान के सचिव शोभालाल माली, जिला यूनेस्को एसोसिएशन के अध्यक्ष चेतन मानसिंहका, यूनेस्को के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ललित अग्रवाल, प्रवक्ता मधु लोढा ने सावित्री बाई फूले की शिक्षाओं को जीवन में उतार कर एवं उन पर अमल करने पर जोर दिया तथा शिक्षा क्षेत्र में हालही हो रहे आमूलचूल परिवर्तनों को भी अपनाने की बात कही।

कार्यक्रम के पूर्व फूले के अनुयायियों ने सावित्री बाई फूले एवं महात्मा ज्योतिबा फूले की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सजदा किया। इस अवसर पर फूले सेवा संस्थान के कोषाध्यक्ष शंकरलाल गोयल, महासभा के जिला महामंत्री सत्यनारायण माली, रोशन माली, कर्मचारी संस्था के उपाध्यक्ष रामनारायण कच्छावा, भैरूलाल माली, लक्ष्मण सरिवाल, बंशीलाल माली, नंदलाल माली, सम्पत बुलिवाल, सूरज कुमार माली, उदयलाल माली, रामचन्द्र मून्दड़ा, मूलचंद छुलिवाल सहित फूले के कई अनुयायी उपस्थित थे।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर