Explore

Search

February 5, 2025 1:19 pm


लेटेस्ट न्यूज़

बीकानेर से दिल्ली हर रोज उड़ेगी फ्लाइट : सात फरवरी से बन रहा है नया शिड्यूल

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बीकानेर। जिले से नई दिल्ली के लिए सात फरवरी से रेगुलर फ्लाइट शुरू हो जाएगी। इसके लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजारापू राम मोहन नायडू ने बीकानेर के सांसद और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को आश्वासन दिया है। ये फ्लाइट इंडिगो की ओर से चलाई जा रही है।

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रयास से अब दिल्ली -बीकानेर इंडिगो फ्लाइट 7 फरवरी से नियमित चलेगी। मेघवाल के माध्यम से भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री पंकज अग्रवाल ने एक मांगपत्र शास्त्री भवन दिल्ली में नागरिक उडुयन मंत्री किंजारापू राम मोहन नायडू को सौंपा था। जिस पर संज्ञान लेते हुए अब 7 फरवरी से हर रोज फ्लाइट उड़ेगी। पंकज अग्रवाल ने बताया कि बीकानेर के आमजन और व्यापारियों की मांग पर 30 नवंबर को केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के साथ नागरिक उड्डयन मंत्री से मिलकर बीकानेर से दिल्ली हवाई यात्रा को नियमित करने और सुबह जल्दी चलाने का आग्रह किया। जिसे स्वीकार करते हुए अब 7 फरवरी से इंडिगो की नियमित फ्लाइट बीकानेर से दिल्ली कनेक्टिविटी सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर बीकानेर आएगी। 10 बजकर 05 मिनट पर बीकानेर से दिल्ली उड़ान भरेगी। इससे यात्रियों को उसी दिन बीकानेर से जाना होगा, जिस दिन उन्हें दिल्ली में काम हो। दोपहर बारह बजे से पहले दिल्ली पहुंच सकते हैं। पूर्व में फ्लाइट विलंब से होने के कारण सवारी नहीं मिल पा रही थी।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर