श्रीगंगानगर। विदेश भेजने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बताया कि उसके बेटे को स्टडी वीजा पर कनाडा भिजवाया गया, लेकिन उसे वहां वर्क परमिट नहीं मिला, उसे वहां भिजवाने के दौरान वर्क वीजा दिलवाने का विश्वास दिलाया गया था लेकिन ऐसा हुआ नहीं। पीड़ित का कहना है कि उसने बेटे को कनाडा भिजवाने के लिए चार लाख रुपए चंडीगढ़ की महिला को दिए थे। इसके साथ ही स्टडी वीजा पर बेटे के वहां रहने के दौरान उसके चार लाख 80 हजार रुपए खर्च हो गए लेकिन उसे वर्क वीजा नहीं मिल पाया। ऐसे में उसने 8 लाख 80 हजार रुपए की ठगी का आरोप लगाया है। सेतिया कॉलोनी के लाजपत पुत्र देवाराम सिंधी ने बताया कि उसे अपने बेटे को कनाडा भिजवाना था। उसे उसके परिचत ज्योति शर्मा ने कुंजविहार निवासी महिला प्रियंका से मिलवाया। प्रियंका चंडीगढ़ में स्टूडेंट को विदेश भिजवाने का काम करती है। कुछ माह पहले प्रियंका ने उसके बेटे को विदेश भिजवाने के लिए उससे चार लाख रुपए लिए और उसके बेटे को कनाडा भिजवा दिया। उसने विश्वास दिलाया था कि उसके बेटे को वर्क परमिट दिलवा देगी। जांच अधिकारी हैड कांस्टेबल कमलेश कुमार ने बताया कि लाजपत के बेटे को विदेश गए हुए लंबा समय बीत जाने के बाद भी उसे वर्क परमिट नहीं दिया गया है। ऐसे में जहां उसके बेटे को भिजवाने के लिए उसके 4 लाख रुपए खर्च हो गए वहीं 4 लाख 80 हजार रुपए उसके वहां रहने आदि के खर्च हाे गए। ऐसे में उसने पुलिस को दी रिपोर्ट में अपने साथ 8 लाख 80 हजार रुपए की ठगी का दावा किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़
Toyota сервис ДжапАвто
February 15, 2026
8:20 am
ggg369 สล็อตแตกง่าย ทำกำไรได้ทันตา กำไรสูงทุกบิล
February 15, 2026
8:16 am
Fast and Simple AVI File Viewing with FileViewPro
February 15, 2026
8:13 am
auto-system gambling platform development
February 15, 2026
8:09 am

विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी : कनाडा भेजने के नाम पर लिए रुपए, नहीं मिला वर्क परमिट
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

