Explore

Search

February 5, 2025 9:17 am


लेटेस्ट न्यूज़

तीन बंदूकों के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार : पक्षियों का कर रहे थे शिकार, हथियारों को सोशल मीडिया पर भी किया था अपलोड

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

टोंक अवैध हथियार व शिकारियों के खिलाफ दूनी पुलिस ने वन विभाग के साथ मिलकर कार्रवाई की है। दो महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध टोपीदार बंदूक, एक बंदूक गन, दो छुर्रा एवं मांस काटने की लकडी के दो गुट्टे जब्त किए है। इन महिलाओं ने इन हथियारों को सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया था।

दूनी थाना प्रभारी हेमंत जनागल ने बताया कि आरोपियों के पक्षियों का शिकार करने के वीडियो सोशल मीडिया पर देखे गए थे। इसे एसपी विकास सांगवान ने गंभीरता से लेते हुए इस पर कार्रवाई करने के निर्देश दिये थे। एसपी के निर्देश पर वन विभाग की टीम के साथ कनवाड़ा में गुरुवार शाम को सघन तलाशी अभियान चलाते हुए कनवाड़ा निवासी मुकेश मीणा व मनोज कुमार पुत्र छीतर बलाई के घर पर दबिश दी गई। जहां से अवैध हथियारों का जखीरा पकड़ा था। इसमें पुलिस ने मौके से दो टोपीदार बंदूक, एक बंदूक गन, दो छुर्रा एवं मांस काटने की लकडी के दो गुट्टे जब्त किए हैं।

पुलिस ने साथ आरोपी महिला सरोज देवी (27) पत्नी मनोज बलाई निवासी कनवाड़ा थाना दूनी और प्रेमदेवी (49) छीतर लाल बलाई निवासी कनवाड़ा थाना दूनी को डिटेन किया। फिर थाने लाकर पूछताछ करने के बाद दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर