अलवर। प्रेम प्रसंग में 52 साल के पति का बार-बार अड़ंगा 42 साल की पत्नी को इतना अखर गया कि खुद से करीब 17 साल छोटे प्रेमी से मिलकर उसने पति का गला कटवा दिया। पहले पत्नी ने पति को बुलाया। प्रेमी ने आकर उसका किडनैप किया।
उसके बाद प्रेमी ने प्रेमिका के इशारे पर उसके पति को निर्वस्त्र कर पीटा। फिर शराब पिलाकर उसका गला और नाक काट कर मर्डर कर दिया। इसके बाद शव को थाने से 300 मीटर दूर फेंक दिया। पूरा मामला अलवर जिले के थानागाजी कस्बे का है।
200 सीसीटीवी कैमरे खंगाले
दरअसल शुक्रवार 10 जनवरी को सुबह करीब 8 बजे अलवर के थानागाजी थाने से केवल 300 मीटर दूर एक निर्वस्त्र लाश पड़ी मिली, जिससे सनसनी फैल गई। सूचना के बाद आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर जुट गए। लेकिन पहले दिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस की स्पेशल टीम ने कस्बे और आसपास के 200 सीसीटीवी कैमरे खंगाले। तब एक होटल के पास मुखबिर से सूचना मिली कि यहां एक व्यक्ति रुका हुआ था। जो 4 दिन तक शराब के नशे में दिखा। उसके बाद सीसीटीवी खंगाले।
इसके बाद पता चला कि मृतक रामपाल मीना पुत्र मूलचंद मीना निवासी महुआ कला, मालाखेड़ा, अलवर है। उसकी पत्नी छोटी देवी से पता किया गया तो वह अनजान बनती रही। उसके बाद पुलिस को छोटी देवी के सुभाष पुत्र दयाराम से अवैध संबंध होने का पता चला। इसके बाद पुलिस ने सख्ती से महिला से पता किया तो उसने सब उगल दिया कि पति उसके प्रेम प्रसंग में रोड़ा बना हुआ था। उसी के कहने पर सुभाष ने उसके पति रामपाल को खत्म कर दिया।
रामपाल ने खुद भी शराब पी और अलवर के अकबरपुर से रामपाल का किडनैप कर थानागाजी लेकर आया। यहां एक होटल के ऊपर कमरा लेकर 4 दिन रामपाल को रखा। फिर उसी होटल से बड़ा चाकू लेकर आया। नशे में ही रामपाल का गला काट दिया। आखिर में नाक भी काट दी। निर्वस्त्र पहले ही कर दिया था। मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी छोटी देवी को अरेस्ट कर लिया है। आरोपी सुभाष की तलाश जारी है।
महिला का बेटा 20 साल का, प्रेमी 27 साल का
थानागाजी एसएचओ राजेश कुमार ने बताया कि महिला की उम्र करीब 42 साल है। उसके दो बेटे हैं। बड़ा बीए कर चुका है, जिसकी उम्र करीब 20 साल के आसपास है। छोटा बेटा करीब 16 साल का है। दोनों बेटे अभी पढ़ाई करते हैं। जबकि महिला के प्रेमी सुभाष की उम्र करीब 27 साल है। जो थानागाजी का रहने वाला है।
5 साल पहले प्रेमी से मिली थी महिला
करीब 5 साल पहले महिला थानागाजी में फैक्ट्री में मजदूरी करती थी। तब वह उसके संपर्क में आया था। उसके बाद दोनों अलवर के बावल कस्बे में फैक्ट्री में काम करने चले गए थे। वहां दोनों पति-पत्नी के रूप में रहने लगे। उसके बाद पति को पता चला। पति बावल पहुंचा। उसके बाद पत्नी को अखरने लगा। जब पति दो-तीन बार बावल गया तो पत्नी ने पति का मर्डर कराने के लिए प्रेमी सुभाष को कह दिया कि इसे रास्ते से हटाओ। उसके बाद दोनों ने उसका मर्डर करने की योजना बना ली।
10 जनवरी को अकबरपुर से किडनैप
पत्नी के कहने पर पति 10 जनवरी को अकबरपुर आया। वहां सुभाष ने उसका किडनैप कर लिया। उसके बाद कार से थानागाजी लेकर गया। थानागाजी कस्बे में ही एक होटल के कमरे में 4 दिन बंद रखा। वहां उसे शराब पिलाई। नशे में होने पर मारपीट की। आखिर में नीचे होटल का चाकू लेकर गया और उसका गला व नाक काट मर्डर कर दिया। शव को थाने से थोड़ी दूर नदी में फेंक दिया।
एसएचओ राजेश कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देशन में टीम बनी। मामले का खुलासा करने में सबसे ज्यादा योगदान कॉन्स्टेबल विजेंद्र और हरवीर के रहे। जिन्होंने 200 से अधिक सीसीटीवी खंगाले और मुखबिर तक पहुंचे। उसके बाद शव की शिनाख्त हुई। बाद में मर्डर का खुलासा हो सका। मृतक टीबी का मरीज था, शराब की लत थी, ट्रक ड्राइवर था।