Explore

Search

February 6, 2025 4:26 am


लेटेस्ट न्यूज़

नगर परिषद कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप : वारिसान इंतकाल के लिए रिश्वत मांगने का मामला, पीड़ित ने कलेक्टर से लगाई गुहार

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

हनुमानगढ़ श्रीगंगानगर में एक युवक द्वारा नगर परिषद के कर्मचारियों पर रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप सामने आया है। हनुमानगढ़ निवासी विशाल कुमार ने जिला कलेक्टर को शिकायत पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।

मामला पैतृक कृषि भूमि के वारिसान इंतकाल से जुड़ा है। विशाल के अनुसार, चक 3 ए छोटी तहसील में स्थित 0.633 हैक्टेयर भूमि उनके स्वर्गीय पिता अश्वनी कुमार शर्मा और दादी उर्मिला देवी के नाम पर है। उनके निधन के बाद भूमि के उत्तराधिकार हस्तांतरण के लिए विशाल ने 10 जनवरी 2025 को तहसील कार्यालय में आवेदन किया था।

जब दस्तावेजों की जांच के लिए मामला नगर परिषद आयुक्त, हनुमानगढ़ जंक्शन के पास पहुंचा, तो विनोद कंडा और उनके सहायक सन्नी ने कथित तौर पर रिश्वत की मांग की। पीड़ित के रिश्वत देने से इनकार करने पर दोनों कर्मचारियों ने दस्तावेजों की जांच करने से मना कर दिया।

इस घटना ने स्थानीय नागरिकों में भी रोष पैदा कर दिया है। लोगों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। विशाल ने जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर