Explore

Search

July 5, 2025 11:24 pm


480 किलो प्रतिबंधित सिंगल यूज पॉलीथिन पकड़ी : सवारी ऑटो में भरकर लाई जा रही थी, व्यापारी पर लगाया 11 हजार का जुर्माना

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

भीलवाड़ा। शहर में प्रतिबंधित सिंगल यूज पॉलिथीन के खिलाफ लगातार अभियान जारी है।इसी के तहत आज शनिवार को नगर निगम की टीम ने एक टेंपो से बड़ी मात्रा में सिंगल यूज पॉलिथीन जप्त की है। नगर निगम ने इस व्यापारी पर 11 हज़ार का जुर्माना भी लगाया है।

निगम के स्वास्थ निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि अभियान के तहत शनिवार को गर्ल्स कॉलेज के नजदीक एक सवारी टेंपो को रुकवाया गया, तलाशी लेने पर इसमें 11 प्लास्टिक के कट्टे भरे मिले इनमें बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित सिंगल यूज पॉलिथीन पाई गई। इसका वजन करवाने पर यह 480 किलो पाया गया।

टेंपो ड्राइवर से पूछताछ करने पर उसने बताया कि यह पॉलिथीन वो ट्रांसपोर्ट नगर से लेकर आया है और उसे सेवा सदन रोड पर नागौरी प्लास्टिक पर इसे खाली करना था।टीम ने फर्म संचालक को बुलाकर उस पर 11 हजार का जुर्माना लगाया और सिंगल यूज पॉलिथीन को जप्त किया।

नगर निगम की सूचना पर प्रदूषण मंडल के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की है।निगम की इस कार्रवाई के बाद प्लास्टिक व्यापारियों में हड़कंप मच गया। कई व्यापारियों के शटर लग गए।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर