Explore

Search

February 7, 2025 8:12 pm


लेटेस्ट न्यूज़

कोटा में नीट स्टूडेंट ने फंदे पर लटककर जान दी : 6 महीने पहले ही गुजरात से कोटा आई थी, 15 दिन में 5वां सुसाइड

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

कोटा। जिले में 23 साल की नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने सुसाइड कर लिया है। उसने अपने PG के कमरे में पंखे से फंदा लगा कर सुसाइड कर लिया। मामला जवाहर नगर थाना क्षेत्र के राजीव गांधी नगर की प्रतीक्षा रेजीडेंसी का बुधवार सुबह 9:45 बजे का है।

कमरे में नहीं था हैंगिंग डिवाइस

जवाहर नगर थाने के CI राम-लक्ष्मण ने बताया- नीट की तैयारी कर रही अफ्शा शेख (23) ने सुसाइड किया है। अफ्शा गुजरात के अहमदाबाद की रहने वाली थी। कोटा में जवाहर नगर थाना क्षेत्र में प्रतीक्षा रेजीडेंसी में रह रही थी। कमरे में हैंगिंग डिवाइस नहीं था। छात्रा नीट की कोचिंग करने 5 से 6 महीने पहले ही यहां PG में रहने आई थी। PG मालिक ने जवाहर नगर थाना पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद छात्रा के शव को उतार कर एमबीएस के पोस्टमॉर्टम रूम में रखवा दिया। मृतक छात्रा के परिजनों को भी सूचना कर दी। परिजनों के पहुंचने के बाद मृतक कोचिंग छात्रा का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। फिलहाल सुसाइड के कारण सामने नहीं आए हैं।

 

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर