Explore

Search

February 12, 2026 11:32 pm


साइकिल पर 1500 किलोमीटर का सफर कर मुंबई जाएंगे : दिल्ली के दो साइकिलिस्ट खेरवाड़ा से निकले, 26 जनवरी को गेट वे ऑफ इंडिया पहुंचेंगे

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

उदयपुर। दिल्ली से मुंबई साइकिल यात्रा पर निकले दो साइकिलिस्ट का खेरवाड़ा पहुंचने पर हुआ स्वागत, स्वस्थ भारत मिशन को लेकर 7 दिन में 1500 किलोमीटर की यात्रा तय करेंगे। ये साइकिलिस्ट दिल्ली के इंडिया गेट से मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया तक स्वच्छ और स्वस्थ भारत का संदेश लेकर निकले साइकिलिस्ट आयरन मैन ऋषभ जैन और अकबर अली का खेरवाड़ा पहुंचने पर स्वागत किया गया।्र

26 जनवरी को साइकिल से मुंबई पहुंचेंगे

यहां पर भारत विकास परिषद की ओर से कस्बे के अतिथि पैलेस में उनका स्वागत किया गया। सदस्यों ने दोनों का ऊपरणा, पगड़ी, माला पहनाते हुए स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। दोनों साइकल यात्री 20 जनवरी को दिल्ली से रवाना हुए हैं और 26 जनवरी को मुंबई पहुंचेंगे। इस दौरान वे प्रतिदिन औसत 250 किलोमीटर की यात्रा कर रहे हैं। दोनों यात्री कुल 1500 किलोमीटर की यात्रा कर 26 जनवरी को गेट वे ऑफ इंडिया मुंबई पहुंचकर यात्रा समाप्त करेंगे।

गुजरात की ओर रवाना हुए

परिषद अध्यक्ष हसमुख जैन ने बताया कि उनके उत्साहवर्धन के लिए परिषद के सदस्यों ने बुधवार शाम 7 बजे यहां पहुंचने पर स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़े के साथ स्वागत कर कार्यक्रम स्थल तक ले जाया गया। गुरुवार सुबह दोनों साइकिलिस्ट गुजरात की ओर अपनी आगे की यात्रा के लिए रवाना हुआ।

स्वागत कार्यक्रम में भाविप के भूपेंद्र कोठारी, विमल कोठारी, बजरंग अग्रवाल, अमित कलाल, शंकरलाल पंचाल, अमृतलाल पंचाल, पारस जैन, विप्र फाउंडेशन अध्यक्ष हितेश जोशी, हरीश पानेरी, ओम व्यास, हेमंत मेहता आदि मौजूद थे। दोनों साइकल यात्री 20 जनवरी को दिल्ली से रवाना हुए हैं और 26 जनवरी को मुंबई पहुंचेंगे।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर