Explore

Search

August 2, 2025 7:44 pm


भाजपा के 16 नए मंडल अध्यक्ष और प्रतिनिधि नियुक्त : ओमप्रकाश बारां नगर के मंडल अध्यक्ष नियुक्त, किशनगंज में अभी इंतजार

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बारां। जिले में भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए 16 मंडल अध्यक्षों और मंडल प्रतिनिधियों की नियुक्ति की घोषणा की। जिला चुनाव अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह राणावत द्वारा जारी सूची के अनुसार, प्रदेश संगठन पर्व कमेटी के निर्णय और प्रदेश चुनाव अधिकारी के निर्देश पर यह नियुक्तियां सर्वसम्मति से की गईं।

प्रमुख नियुक्तियों में बारां नगर के लिए ओमप्रकाश को मंडल अध्यक्ष और सारिका सिंह चौहान को मंडल प्रतिनिधि बनाया गया है। इसी तरह अंता नगर में रोहित नंदवाना अध्यक्ष और धनराज चौरसिया प्रतिनिधि, मांगरोल नगर में जयप्रकाश सुमन अध्यक्ष और पीयूष कुमार विजय प्रतिनिधि नियुक्त किए गए हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। बारां देहात में अमरदीप को अध्यक्ष और बृजेंद्र शर्मा को प्रतिनिधि, अंता देहात में राहुल नागर अध्यक्ष और बजरंगलाल मालव प्रतिनिधि, मांगरोल देहात में महेंद्र मीणा अध्यक्ष और रामदयाल गौड़ को प्रतिनिधि बनाया गया है।

इन नियुक्तियों के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और कई स्थानों पर आतिशबाजी के साथ जश्न मनाया गया। किशनगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए अभी कोई घोषणा नहीं की गई है, जिसकी प्रतीक्षा की जा रही है।

 

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर