Explore

Search

March 4, 2026 3:16 pm


कार की टक्कर से बाइक सवार 2 युवक घायल : अस्पताल में चल रहा इलाज, पुलिस ने दोनों वाहन किए जब्त

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

सिरोही। स्वरूपगंज थाना क्षेत्र के बजरंग चौराहे पर शुक्रवार दोपहर कार की टक्कर से बाइक सवार 2 युवक घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

स्वरूपगंज थाने के एएसआई नरेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में आफरी खेड़ा निवासी प्रकाश और प्रेमाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एलएनटी और एक निजी एंबुलेंस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को स्वरूपगंज के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक इलाज किया। एक युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे सिरोही जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। घटनास्थल की जांच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर