Explore

Search

February 16, 2025 5:57 pm


लेटेस्ट न्यूज़

प्रियंका गांधी बोलीं- कोटा में स्टूडेंट्स का सुसाइड डरावना : सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा- हमारे ​बच्चों पर दबाव पड़ रहा  या  वातावरण उनके अनुकूल नहीं ?

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

कोटा। कोटा एजुकेशन के साथ ही अब सुसाइड सिटी के नाम से भी देश में चर्चा में रहता है। साल के पहले महीने जनवरी में अब तक 6 स्टूडेंट सुसाइड कर चुके है। इसे लेकर कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी चिंता जाहिर की है।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘X’ पर एक पोस्ट की है। प्रियंका ने ऐसी घटनाओं को अत्यंत डरावना और हृदयविदारक बताया है। प्रियंका का ये ट्वीट 23 जनवरी का है। इससे एक दिन पहले 22 जनवरी को कोटा में एक ही दिन में दो स्टूडेंट ने सुसाइड किया था। इसका जिक्र भी उन्होंने ट्वीट में किया है।

सांसद प्रियंका ने पोस्ट में क्या लिखा, पढिए…

‘कोटा, राजस्थान में एक ही दिन में दो बच्चों के आत्महत्या का समाचार अत्यंत डरावना और हृदयविदारक है। यहां तीन हफ्ते के अंदर 5 छात्रों ने आत्महत्या की है, ये बहुत चिंताजनक है।

यह समय शिक्षा के संस्थानों, अभिभावकों और सरकारों को मिलकर सोचने और आत्मनिरीक्षण करने का है कि ऐसा क्यों हो रहा है? क्या हमारे ​बच्चों पर इतना दबाव पड़ रहा है कि वे झेल नहीं पा रहे हैं या समूचा वातावरण उनके अनुकूल नहीं है?

उन्होंने लिखा कि-सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाना चाहिए। बच्चों के मनोविज्ञान, शिक्षा के तौर-तरीकों और माहौल को लेकर गहराई से अध्ययन हों और जरूरी सुधार की पहल की जाए।

25 दिन में 6 सुसाइड

जनवरी 2025 में अब तक 6 सुसाइड हो चुके है। पहला सुसाइड नए साल के शुरूआत हफ्ते में ही 7 जनवरी को सामने आया था। इसके बाद 8 जनवरी JEE स्टूडेंट फंदे पर लटका मिला था। वहीं 22 जनवरी को दो घंटे में दो स्टूडेंट्स सुसाइड की घटना हुई थी। सुसाइड करने 6 में से 5 स्टूडेंट JEE की तैयारी कर रहे थे। एक स्टूडेंट नीट की तैयारी के लिए कोटा में रह रही थी।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर