बिजौलिया, बलवंत जैन। कस्बे के ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में 76वें गणतंत्र दिवस का आयोजन सादगी और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रातः 8:45 बजे ध्वजारोहण किया गया। जिसमें कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह के दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष स्वर्गीय अनिल कुमार शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित जनों ने स्व. शर्मा के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने कांग्रेस संगठन और समाज के उत्थान के लिए अथक परिश्रम किया था। उनकी प्रेरणादायी नेतृत्व क्षमता और समाज सेवा के प्रति उनकी निष्ठा हमेशा याद रखी जाएगी। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिजोलिया पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन की शपथ ली और संविधान के आदर्शों पर चलते हुए एकता और सद्भाव को बनाए रखने का संकल्प लिया। झंडा रोहण जगदीश सिंह सांखला के द्वारा किया गया। इस अवसर पर शक्ति नारायण शर्मा, अनिल राव, मुकेश खटीक, रणजीत सिंह कानावत, रामफूल धाकड़, सत्यनारायण मेवाड़ा, बलवंत सिंह चौहान, विशाल तिवारी, कमलेश सेन, मनीष टॉक, सुशीला सांखला, कुंज बिहारी मैहर, विजय तिवारी, संजय चौहान सहित कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

लेटेस्ट न्यूज़
Answers about Newspapers and Magazines
March 3, 2026
8:45 am
Answers about Entertainment & Arts
March 3, 2026
8:44 am
Answers about Newspapers and Magazines
March 3, 2026
8:43 am
Answers about Newspapers and Magazines
March 3, 2026
8:43 am

76 वे गणतंत्र दिवस पर ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर हुआ ध्वजारोहण
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

