Explore

Search

July 6, 2025 1:29 am


15 हजार रुपए का इनामी बदमाश गिरफ्तार : करौली में फायरिंग कर युवक को किया था घायल, सवाई माधोपुर में भी था वांछित

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

करौली। करौली पुलिस ने 15 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने रोंडकला गांव में एक परिवार पर जानलेवा हमला किया था, जिसमें एक युवक घायल हो गया था। इस मामले में तीन लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपी पर करौली एसपी ने 5 हजार और सवाई माधोपुर एसपी ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

पुलिस ने अनुसार आरोपी ने 11 अगस्त अपने साथियों के साथ मिलकर पहले पीड़ित परिवार के मकान के सामने रास्ता खोदने को लेकर विवाद किया। विरोध करने पर आरोपियों ने हवाई फायरिंग की। अगली सुबह फिर हमला किया, जिसमें पीड़ित अविकेश के दोनों पैरों और हाथ में बंदूक के छर्रे लगे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

पुलिस ने इस मामले में पहले ही लाल सिंह, उदय सिंह और रतिराम को गिरफ्तार कर लिया था। फरार आरोपी हाकिम सिंह की गिरफ्तारी के लिए करौली एसपी ने 5 हजार और सवाई माधोपुर एसपी ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। सदर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान संदिग्ध दिख रहे एक युवक को पकड़ा, जो हाकिम सिंह निकला। आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास और फायरिंग समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

 

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर