सिवाना। सिवाना क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से समाज सेवा के उत्कृष्ट कार्य करने पर मानव सेवा संस्था को गणतंत्र दिवस पर आयोजित उपखण्ड स्तरीय समारोह में उपखण्ड अधिकारी सुरेन्द्र सिंह खंगारोत, विधायक हमीरसिंह भायल,थानाधिकारी दिनेश डांगी, नगरपालिका अध्यक्ष रामनिवास आचार्य,मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हनुमानराम चौधरी, अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका महिपाल सिंह राठौड़ सहित जनप्रतिनिधियों ने प्रतीक चिन्ह व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। प्रदेश प्रभारी कैलाशसिंह राजपुरोहित घाणा ने बताया कि मानव सेवा संस्था द्वारा उपखंड क्षेत्र में कंबल व स्वेटर वितरण,सरकारी विद्यालयों में अध्यनरत आर्थिक रूप से कमजोर छात्र छात्राओं को शिक्षण सामग्री व बैग वितरण, निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर,नेत्र जांच शिविर, रक्तदान शिविर,पशु पक्षियों के लिए परिंडे लगवाना, पशु खेली का निर्माण,गौरैया के घोंसले निर्माण, बुजुर्ग व दिव्यांग लोगों को छड़ी व मच्छरदानी वितरण,गौवंश के लिए चारा पानी की व्यवस्था करना जैसे विभिन्न सामाजिक सरोकार के कार्य पिछले चार वर्षों से निस्वार्थ भाव से कर रही हैं। जिसकी बदौलत आज सेवा को सम्मान मिला है। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी कैलाशसिंह राजपुरोहित घाणा, संभाग अध्यक्षा शांतिदेवी गोदारा,जिलाध्यक्ष किशोर कुमार सांखला,ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश परिहार मवड़ी, दिव्यांग प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सरगरा,नगर अध्यक्ष सूर्यकांत शर्मा, वयोवृद्ध समाजसेवी दरबार उम्मेद सिंह गहलोत सहित संस्था के प्रतिनिधि मौजूद थें।

लेटेस्ट न्यूज़
Blackjack: En Grundlig Utforskning av Spelen Online
February 16, 2026
2:24 pm
Poker Online Dinheiro Real | Os Melhores Sites e Poker em 2026!
February 16, 2026
2:23 pm
Dark Web Market Urls
February 16, 2026
2:21 pm
Sony’s 2018 First-Party Titles are Being Hurt by Poor Marketing
February 16, 2026
2:10 pm

मानव सेवा संस्था को उपखण्ड स्तर पर किया सम्मानित, निस्वार्थ सेवा को मिला सम्मान – राजपुरोहित
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

